13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran War: फिर दहल उठा ईरान, बंदर अब्बास में 5 जोरदार धमाके

US-Iran War: ईरान के बंदर अब्बास में पांच धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर है। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Jul 14, 2026

iran target us army site in kuwait.

ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। (प्रतीकात्मक तस्वीर - IANS)

US-Iran War: पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार शहर का पश्चिमी हिस्सा एक के बाद एक कुल पांच जबरदस्त विस्फोट हुए।

इस धमाके के बाद स्थानीय लोग घरों में छिप गए। यह घटना उस वक्त हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौसैनिक टकराव बढ़ रहा है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये धमाके अमेरिकी हमलों या ड्रोन हमलों से जुड़े हो सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी ईरान में स्थित बुशहर की चार जगहों पर जहां परमाणु केंद्र भी हैं, अमेरिकी मिसाइलों से हमला हुआ है।

किसी की जान नहीं गई

सरकारी न्यूज एजेंसी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि आवाजें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों तक महसूस की गईं। हालांकि, होर्मोजगान प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि इन धमाकों से किसी आम नागरिक की जान नहीं गई और न ही घरों या बाजारों को नुकसान पहुंचा। फिर भी, लोग डरे हुए हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित जगहों की ओर रुख कर लिया।

अमेरिका-ईरान जंग का नया मोड़

ये धमाके उस बड़े तनाव के बीच आए हैं जब अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। बंदर अब्बास ईरान का महत्वपूर्ण बंदरगाह है, जहां से तेल निर्यात होता है और सैन्य गतिविधियां भी चलती हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ईरानी एयर डिफेंस ने एक अमेरिकी ड्रोन को गिराया, जिसके बाद ये धमाके सुनाई दिए। अमेरिकी सेना ने भी कुछ इलाकों में सटीक हमलों की पुष्टि की है, जिसमें ईरान की मिसाइल और ड्रोन साइट्स को निशाना बनाया गया।

बंदर अब्बास में क्या है हाल?

बंदर अब्बास में दुकानें जल्दी बंद हो गईं। ईरान के कई शहरों में पहले भी ऐसे धमाके हो चुके हैं, जिससे लोग अब आदी हो रहे हैं, लेकिन डर कम नहीं हुआ। बंदर अब्बास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास है, जहां से दुनिया का बड़ा तेल गुजरता है। अगर यहां तनाव बढ़ा तो पूरी दुनिया के तेल के दाम प्रभावित हो सकते हैं।