26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान युद्ध में सस्पेंस बरकरार! आखिर अमेरिका ने अब तक क्यों छुपाई है ये जानकारी?

US-Iran War: फारस की खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेस और सैन्य उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत में अरबों डॉलर खर्च हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 26, 2026

US-IRAN WAR UPDATE

फोटो में प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई ( ANI)

US Defense Department Report: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर ईरान के हमलों से अमेरिका को कितना नुकसान हुआ? 28 फरवरी से शुरू हुए इस टकराव के बाद ईरान ने कई जगहों पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

शुरुआती रिपोर्ट्स में नुकसान सीमित बताया गया, लेकिन अब सामने आ रही नई जानकारी तस्वीर को कहीं ज्यादा गंभीर बना रही है।

NBC के मुताबिक, फारस की खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेस और सैन्य उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत में अरबों डॉलर खर्च हो सकते हैं। हालांकि यूएस डिफेंस फोर्स (United States Department of Defense) और यूएस सेंट्रल कमांड (United States Central Command) ने अब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं रखी है। यही वजह है कि इस पूरे मामले पर सस्पेंस और गहराता जा रहा है।

ईरान ने एक साथ सात देशों पर किया था हमला

28 फरवरी से शुरू हुए टकराव के बाद ईरान ने इस इलाके के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमले इतने बड़े थे कि कम से कम सात देशों में स्टोरेज वेयरहाउस, कमांड सेंटर, एयरक्राफ्ट हैंगर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम तक प्रभावित हुए।

इन हमलों से अमेरिका के रनवे, रडार सिस्टम और कुछ एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंचा, जो सेना की मूवमेंट और निगरानी के लिए बेहद अहम होते हैं। एक चौंकाने वाली बात यह भी रही कि एक पुराना Northrop F-5 फाइटर जेट, मजबूत अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम के बावजूद अंदर घुसकर हमला करने में सफल रहा।

रिपब्लिकन सांसद ट्रांसपेरेंसी की कमी से नाराज

अमेरिका में अब इस मुद्दे पर राजनीतिक गर्मी भी बढ़ने लगी है। विपक्ष के कई सांसदों का कहना है कि जानकारी छिपाई जा रही है, जिससे वे नाराज हैं। एक ने साफ कहा कि हफ्तों से सवाल पूछने के बावजूद उन्हें अब तक पूरी जानकारी नहीं बताई गई। उनका कहना है कि हम लगातार पूछ रहे हैं, लेकिन कोई साफ जवाब नहीं मिल रहा।

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को कम करने की कोशिशें जारी

ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने की कोशिशें जारी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इन दिनों लगातार अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं। अभी अब्बास अराघची ओमान के दौरे पर हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द फिर से पाकिस्तान आ सकते हैं।