29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Israel-Iran War: होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी शहर पर अमेरिका-इजरायल का हमला, 5 की मौत

Middle East War: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बंदर खमीर पर हमला, तेहरान में एयरस्ट्राइक और यमन से मिसाइल हमले ने मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ा दिया है।

2 min read
Google source verification
US Air Force

US Air Force F-16 (File Photo/@CENTCOM)

Middle East conflict: मध्य-पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा संघर्ष अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंचता दिखाई पड़ रहा है। इसी कड़ी में, अमेरिका और इजरायल ने रविवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित एक ईरानी पोर्ट शहर पर हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, तेहरान में ईरानी सैन्य ठिकानों को भी अमेरिका और इजरायल द्वारा निशाना बनाया गया।

इस हमले की जानकारी ईरान की मीडिया की ओर से दी गई है। उसके अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरानी शहर बंदर खमीर के घाट पर हमला किया। दोनों देशों की तरफ से किए गए इस हमले में पांच लोग मारे गए, जबकि चार घायल हुए हैं।

उधर, इजरायली सेना के अनुसार, ईरान में हमलों की एक और लहर पूरी हो गई है। राजधानी तेहरान में भारी विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने के कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर जारी एक बयान में IDF ने दावा किया कि हमलों में हथियार भंडारण और उत्पादन स्थलों के साथ-साथ हवाई रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया।

IDF ने यमन से दागी गई मिसाइल को नष्ट किया

इजरायल की सेना ने यह भी बताया कि उसने रविवार तड़के यमन से दागी गई एक मिसाइल को नष्ट कर दिया। यह घटना ईरान समर्थित हूती विद्रोही के संघर्ष में शामिल होने के एक दिन बाद हुई। इजरायली सेना ने बयान में कहा, 'यमन से इजरायली क्षेत्र की ओर मिसाइल दागे जाने की पहचान की गई। खतरे से निपटने के लिए एयर डिफेंस को सक्रिय किया गया।'

अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर हमले की योजना बना रहा है

एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य-पूर्व में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण के लिए अमेरिका योजना बना रहा है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली (USS Tripoli) 3,500 अतिरिक्त सैनिकों और फाइटर जेट के साथ खाड़ी में तैनात किया जा चुका है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए अमेरिका जमीनी लड़ाई की तैयारी कर रहा है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस तरह के किसी भी हमले को मंजूरी देंगे या नहीं, यह अभी अनिश्चित है।