2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन की धमकी से डरे बिना पहुंचीं नैंसी पेलोसी , ताइवानी जनता को दिया यह संदेश

चीन की धमकी से डरे बिना अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं, जिसके तुरंत बाद चीन के 21 विमानों ने ताइवान में उड़ान भरी। वहीं स्पीकर नैंसी पेलोसी के इस दौरे के बाद चीन और अमरीका के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा ताइवानी जनता को संदेश देते हुए स्पीकर ने बताया कि वह ताइवान क्यों आई हैं।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Aug 03, 2022

us-official-nancy-pelosi-taiwan-visit-tensions-with-china-us-relation-asia-tour.jpg

Nancy Pelosi arrived without fear of China's threat, gave this message to the Taiwanese people, the tension between China and America will increase!

चीन की लाख धमकियों के बाद भी अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर हैं। इस दौरे को लेकर चीन न केवल विरोध जता रहा है बल्कि अमरीका को आंख दिखाने की भी कोशिश कर रहा है। इसी बीच नैंसी पेलोसी आज सुबह ताइवान की संसद पहुंचीं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ प्रॉपिटियस क्लाउड्स विद स्पेशल ग्रैंड कॉर्डन' से सम्मानित भी किया गया।

ताइवान में अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि अमरीका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है। ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर साहस, आशा व दृढ़ संकल्प है तो समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। ताइवान के साथ अमरीका की एकजुटता महत्वपूर्ण है। हम आज यही संदेश लेकर आए हैं।


ताइवान को लेकर अमरीका और चीन के बीच क्यों बढ़ रही है तनातनी?

दरअसल चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है। वहीं दूसरी ओर ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। चीन ताइवान को झुका कर अपने कब्‍जे को मनवाना चाहता है। इधर, अमरीका वन चाइना पॉलिसी को तो मानता है, लेकिन ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं मानता है। अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन इस यात्रा से लगभग 2 महीना पहले कह चुके हैं कि हमने वन चाइना पॉलिसी को साइन किया, लेकिन चीन बल के प्रयोग से ताइवान पर अपना अधिकार नहीं जमा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चीन का ताइवान को लेकर यह कदम एक तरह की नई जंग शुरू कर देगा।


अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवानी जनता को दिया संदेश

अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए ताइवानी जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं यहां ताइवान की जनता की बात सुनने व सीखने आई हूं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के लिए तानवान को बधाई भी दी। इसके अलावा पेलोसी ने कहा कि हम ताइवान की सरकार से बातचीत करके पृथ्वी को जलवायु संकट से बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।


चीन-अमरीका के बीच बढ़ेगी तनातनी!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के तुंरत बाद 21 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान से क्षेत्र में उड़ान भरी। इस उड़ान की पुष्टि ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने भी की। चीन इस यात्रा के बाद ताइवान के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने की योजना बना रहा है। वहीं ताइवान को लेकर लगातार अमरीका कह रहा है कि वह उसके साथ खड़ा है, जिसके कारण चीन-अमरीका के बीच आने वाले समय में तनातनी बढ़ सकती है।