26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी पीएम की तारीफ की, ट्रंप ने शहबाज शरीफ को बताया नेक इंसान

ट्रंप ने दावा किया कि शहबाज शरीफ ने खुद उनसे कहा था कि उनकी पहल की वजह से एक बड़ा संकट टल गया। ट्रंप के मुताबिक, हालात इतने गंभीर थे कि करीब एक करोड़ लोगों की जान जाने का खतरा बन गया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 27, 2026

US President Praises Pakistani PM

US President Praises Pakistani PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने उस दावे को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वे कहते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ करते हुए उन्हें “बहुत नेक इंसान” बताया। वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि कई जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उन्होंने बेहद कम समय में सुलझा लिया। इसी दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का भी जिक्र किया। ट्रंप का कहना था कि यह टकराव अगर बढ़ता, तो लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

क्या कहा Donald Trump ने?


उन्होंने दावा किया कि शहबाज शरीफ ने खुद उनसे कहा था कि उनकी पहल की वजह से एक बड़ा संकट टल गया। ट्रंप के मुताबिक, हालात इतने गंभीर थे कि करीब एक करोड़ लोगों की जान जाने का खतरा बन गया था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मकसद सिर्फ एक ही था, बड़ी तबाही को रोकना और लोगों की जान बचाना। हालांकि, भारत इस दावे से सहमत नहीं है। भारत सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि किसी बाहरी हस्तक्षेप की भूमिका नहीं थी। भारत का कहना है कि जो भी कदम उठाए गए, वे दोनों देशों के बीच सीधे संवाद के जरिए हुए।

जानें पूरा मामला


दरअसल, यह पूरा मामला पिछले साल मई में हुए Operation Sindoor के बाद सामने आया था। इस ऑपरेशन में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। कई दिनों तक हालात बेहद संवेदनशील बने रहे। ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर उस समय अमेरिका ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो स्थिति और बिगड़ सकती थी, यहां तक कि परमाणु युद्ध का खतरा भी पैदा हो सकता था। उन्होंने अपने एक भाषण में यह भी कहा था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युद्धों को खत्म किया।

दिलचस्प बात यह है कि जहां पाकिस्तान अक्सर ट्रंप के इस दावे को समर्थन देता नजर आता है, वहीं भारत लगातार इससे इनकार करता रहा है। यही वजह है कि यह मुद्दा समय-समय पर फिर से चर्चा में आ जाता है।