
US President Trump threatened in Tehran, photo- mohd murtaza
Iran Controversial Poster: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव फिर से अपने चरम पर है। ईरान में तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लिखे हम ट्रंप को मार डालेंगे' जैसे डरावने संदेश से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है। बोर्ड पर लगे पोस्टर में राष्ट्रपति ट्रंप को एक खुले काले ताबूत में दिखाया गया है।
तेहरान में लगे इस डिस्प्ले बोर्ड में ट्रंप को एक खुले काले ताबूत में मृत लेटे हुए दिखाया गया है।इस होर्डिंग पर फारसी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में "हम ट्रंप को मार देंगे" ('We Will Kill Trump') का डरावना संदेश लिखा गया है। यह उकसावे वाला कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव अपने चरम पर है।
तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर पर लगाए गए इस डिस्प्ले में ट्रंप को आंखें और मुंह बंद किए, लाल टाई पर हाथ जोड़े और पैर ऊपर की ओर किए हुए दिखाया गया है। जो ईरान में अंतिम संस्कार के जुलूस का संकेत देते हैं।
डिस्प्ले बोर्ड पर लगे पोस्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को काले कंक्रीट के बैरियर के बीच दिखाया गया है। ये बैरियर आम तौर पर ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान इस्तेमाल किए गए थे और इन्हें ताबूत के आकार में लगाया गया था।
तेहरान में लगे इस डिस्प्ले बोर्ड में दो पोस्टर लगाए गए हैं। एक पोस्टर में वाइट हाउस के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के जनाजे रखे हुए दिखाए गए हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में ट्रंप को ताबूत में लेटा हुआ दिखाया गया है।
बीत दिनों ईरान में भीड़ ने ट्रंप को मारने के नारे लगाए थे। जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी
जवाब देते हुए कहा कि, यदि ईरान की तरफ से उनकी हत्या या हत्या का प्रयास करने का कदम उठाया जाता है तो वह इसके लिए पहले से तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होने ऐसा होने पर पहले ही नेतृत्व को आदेश दे दिया है कि यदि ईरानी हमले में उनकी मौत होती है, तो हजारों मिसाइलें ईरान को निशाना बनाने के लिए तैयार हैं। हम ईरान को तबाह कर देंगे।
Updated on:
16 Jul 2026 03:55 pm
Published on:
16 Jul 2026 03:55 pm
