19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका ने बास्केटबॉल स्टॉर के लिए मौत के सौदागर को किया रिहा

रूस ने कैदी एक्चेंज में अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर के बदले राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट की अदला बदली की है। ब्रिटनी दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनकी गिरफ्तारी रूस में नशीला पदार्थ लेकर जाने पर हुई थी।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 09, 2022

US-Russia Prisoner Swap On Airport Tarmac, Russian arms dealer exchanged for US basketball star Brittney Griner

US-Russia Prisoner Swap On Airport Tarmac, Russian arms dealer exchanged for US basketball star Brittney Griner

अमेरिका और रूस ने अपनी जेलों में कैद एक-दूसरे के दो नागरिकों को रिहा किया है। बंदियों कि इस अदला बदली में रूस ने जहां अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को रूस ने रिहा कर दिया है। तो दूसरी तरफ अमेरिका को इसके बदले रूस के हथियार व्यापारी विक्टर बाउट को छोड़ना पड़ा है। विक्टर बाउट को 'मौत का सौदागर' कहा जाता है। वह एक रूसी नागरिक है और अमेरिका में 25 साल जेल की सजा काट रहा था। वहीं, अमेरिकी स्टार खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता ब्रिटनी ग्राइनर आठ महीने से रूस की जेल में बंद थीं।

ब्रिटनी पर रूस ने लगाया नशीला पदार्थ लाने का आरोप
ब्रिटनी ग्राइनर की गिरफ्तारी रूस में नशीला पदार्थ ले जाने के आरोप में हुई थी। वहीं, अमेरिका के अनुसार, रूस ने ब्रिटनी द्वारा ले जाए गए सामान को नशीला पदार्थ माना है, उस पर अमेरिका सहित कई देशों पर प्रतिबंध नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर जेल से रिहा होने के बाद ब्रिटनी ग्रिनर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "कुछ देर पहले मैंने ब्रिटनी ग्रिनर से बात की थी। वह सुरक्षित है। वह विमान में है। वह अपने घर जा रही है।"

अवैध हथियारों की तस्करी करता था विक्टर बाउट
दूसरी तरफ मौत का सौदागर कहे जाने वाले सजायाफ्ता हथियार डीलर विक्टर बाउट के बारे में कहा जाता है कि वह अपने हथियारों की आपूर्ति के साथ दुनिया भर में हिंसा को बढ़ावा देता था। वह लंबे समय तक अवैध हथियारों की तस्करी की दुनिया में एक प्रमुख व्यक्ति माना जाता था। उस दौरान उसका नेटवर्क अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, सूडान, अंगोला, कांगो, लाइबेरिया, फिलीपींस, रवांडा और सिएरा लियोन तक फैला हुआ था।

2008 में अमेरिका ने किया गिरफ्तार
विक्टर इतना कुख्यात था कि हॉलीवुड फिल्म 'लॉर्ड ऑफ वॉर' में एक्टर निकोलस केज द्वारा निभाया गया नेगिटिव कैरेक्टर उसी से प्रेरित था। इसके अलावा 2007 में उस पर 'मर्चेंट ऑफ डेथ' किताब भी लिखी गई थी। 2008 में वह अमेरिका की गिरफ्त में आया था। बता दें, रूस और अमेरिका के इन दोनों कैदियों को यूएई में अबू धाबी एयरपोर्ट पर लाया गया था। दोनों प्लेन से एयरपोर्ट पर उतरे और अपने-अपने देश के अधिकारियों के साथ वापित अपने देश लौट गए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भड़का अमेरिका, इन 6 कंपनियों पर लगया बैन, जानें वजह