
Pakistan: पाकिस्तान को अमेरिका ने एक बहुत बड़ा झटका दे दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के सप्लायर कंपनियों पर रोक लगा दी है। यानी बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) बनाने के लिए डजो उपकरण दूसरे देशों से मंगाए जाते हैं उन पर अमेरिका ने बैन लगा दिया है इसमें चीन (China) भी शामिल है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के इस फैसले से इसका भारत (India) की तरफ झुकाव साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि चीन की मशीन बिल्डिंग इंडस्ट्री के लिए बीजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन ने शाहीन-3 और अबाबील सिस्टम के लिए रॉकेट मोटर्स के परीक्षण और संभावित रूप से बड़े सिस्टम के लिए उपकरण खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ काम किया था।
मिलर ने कहा कि प्रतिबंधों ने जानबूझकर मिसाइल प्रौद्योगिकी प्रतिबंधों के तहत उपकरण स्थानांतरित करने के लिए चीन स्थित कंपनियों हुबेई हुआचांगडा इंटेलिजेंट इक्विपमेंट कंपनी, यूनिवर्सल एंटरप्राइज और शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित इनोवेटिव इक्विपमेंट और एक चीनी नागरिक को भी निशाना बनाया। इसलिए अब इन पर बैन लगाया जा रहा है।
अमेरिका ने इस तरह के प्रतिबंध बीते साल अक्टूबर में भी लगाए थे। इस प्रतिबंध में चीन की कंपनियां भी शामिल थीं। इस फैसले से चीन के साथ-साथ पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम को भी बहुत बड़ा झटका लगा था। इसकी के अलावा अमेरिका ने इस बार भी यही फैसला ले लिया जिसकी वजह से अब पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम की कमर टूटना तय माना जा रहा है।
Updated on:
08 Jul 2025 01:01 pm
Published on:
14 Sept 2024 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
