
Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दूसरी बार अमेरिका (United States Of America) का राष्ट्रपति बनते ही ‘टैरिफ वॉर’ (Tariff War) भी शुरू कर दिया। चीन (China) से आयात पर 10% टैरिफ लगाया जा चुका है। वहीं, कनाडा (Canada) और मैक्सिको (Mexico) पर टैरिफ का ऐलान तो किया जा चुका है, लेकिन फिलहाल इस पर 30 दिन की रोक लगी हुई है। अब ट्रंप ने स्टील (Steel) और एल्युमिनियम (Aluminum) के इम्पोर्ट पर भी 25% टैरिफ लागू करने का फैसला लिया है। पहले इसे सोमवार से ही लागू किया जाना था, लेकिन अब इसके लिए नई तारीख की घोषणा कर दी गई है।
ट्रंप ने स्टील-एल्युमिनियम के इम्पोर्ट पर 25% टैरिफ लागू करने के फैसले पर साइन कर दिए हैं। इन दोनों धातुओं के इम्पोर्ट पर 12 मार्च से टैरिफ लगेगा।
स्टील-एल्युमिनियम के इम्पोर्ट पर 25% टैरिफ लागू करने के साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दे दी है कि 12 मार्च से इसके लागू होने के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में सभी को इस टैरिफ को मानना होगा।
स्टील और एल्युमिनियम, कई बड़ी कंपनियों के लिए काफी ज़रूरी होता है। हालांकि अमेरिका में कई कंपनियाँ दूसरे देशों से स्टील और एल्युमिनियम को इम्पोर्ट करती हैं और ट्रंप इसके खिलाफ हैं। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला स्टील और एल्युमिनियम, अमेरिका में ही बने, दूसरे देशों में नहीं। ट्रंप नहीं चाहते कि स्टील और एल्युमिनियम के लिए अमेरिका दूसरे देशों पर निर्भर रहे। इसी वजह से ट्रंप ने इन दोनों धातुओं पर टैरिफ लगाने का फैसला लिया है, जिससे अमेरिकी कंपनियाँ स्टील और एल्युमिनियम के लिए दूसरे देशों का रुख न करें।
यह भी पढ़ें- बैंक के बाहर आत्मघाती धमाका, अफगानिस्तान में 5 लोगों की मौत
Updated on:
11 Feb 2025, 3:43 PM IST
Published on:
11 Feb 2025, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.