Alexandros Paporakis Arrested: इलिनॉय राज्य के पैलेटिन शहर में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बनाने का आरोप है। अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस नाम के इस व्यक्ति के पास राइफल, सैकड़ों गोलियां और सामरिक सामान मिला। उसकी दस्तावेज में दक्षिण एशियाई, खासकर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखी थीं। पुलिस का कहना है कि हमला 11 अक्टूबर को हो सकता था, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ी त्रासदी टल गई। यह घटना भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए सुरक्षा की नई चुनौती पेश करती है।