6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की पत्नी, जानिए भारत के लिए कितने जरूरी हैं जेडी वेंस?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी हिंदू पत्नी ने ही उन्हें धर्म में और आस्था में विश्वास करना सिखाया है। जिसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी।

3 min read
Google source verification
JD Vance With Wife Usha Chilukuri

JD Vance With Wife Usha Chilukuri

US Presidential Elections 2024: अमेरिका की सियासत में इन दिनों बड़े रोचक घटनाक्रम हो रहे हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका भी समझ रहा है कि इनके लिए भारतीय और भारतवंशी कितने अहम है। सिर्फ भारत ही नहीं इन दोनों देशों ने हिंदू धर्म को भी बड़े जोर-शोर से अहमियत देने की कोशिश की है। ब्रिटेन के बाद अब इसकी सबसे बड़ी बानगी अमेरिका में दो दिन पहले देखने को मिली, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की रिपब्लिकन पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए ट्रंप विरोधी जेडी वेंस (JD Vance) का नाम घोषित किया। जेडी वेंस बेहद धार्मिक हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जेडी वेंस की पत्नी भारतवंशी हैं और हिंदू हैं। जो धर्म-कर्म में बहुत विश्वास रखती हैं। जेडी वेंस ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी हिंदू पत्नी ने ही उन्हें धर्म में और आस्था में विश्वास करना सिखाया है। जिसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी।

पत्नी उषा चिलुकुरी को अपनी गुुरु मारने हैं जेडी वेंस

वेंस की पत्नी की नाम उषा चिलुकुरी (Usha Chilukuri) है जो भारतवंशी हैं और आस्थावान हिंदू हैं। उषा के माता-पिता भी हिंदू हैं। जिसका वेंस के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। एक इंटरव्यू में खुद वेंस ने इस बात का खुलासा किया कि वो ईसाई धर्म में पले-बढ़े हैं लेकिन मैंने कभी बपतिस्मा (ईसाई धर्म में अपनाया जाने वाला धार्मिक कृत्य) नहीं लिया। उनका लालन-पालन प्रोटेस्टेंट (कैथोलिक धर्म का विरोधी, एक तरह से नास्तिक) के तौर पर हुआ। वेंस ने कहा कि 2014 में उनकी शादी उषा के साथ हुई, तब से उनके जीवन में उषा काफी बदलाव लेकर आईं जो धार्मिक था। एक तरह से वो मेरी गुरु बन गईं। इसका ही नतीजा था मेरे अंदर नास्तिकता हटने लगी और मैं थोड़ा धार्मिक होने लगा। 2016 तक उन्होंने कैथोलिक धर्म अपनाने के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया था।

पत्नी ने बनाया धार्मिक

जेडी वेंस ने कहा है कि मुझे पहली बार 2018 में बपतिस्मा दिया गया और उनकी हिंदू पत्नी उषा ने इसमें बहुत सहयोग किया। उषा के मुताबिक वो एक धार्मिक परिवार से हैं। उनके माता-पिता हिंदू हैं। यही वजह है कि उनके माता-पिता इतने अच्छे थे। धार्मिक संस्कारों से बहुत अच्छे इंसान बने। उन्होंने अपने जीवन में आस्था की शक्ति देखी है... और मुझे पता था कि जेडी कुछ खोज रहा था। मुझे उसके लिए यही सही लगा कि वो अपनी ईसाई जड़ों से जुड़े।

भारत के लिए कितने जरूरी हैं वेंस

जेडी वेंस ने खुद इस बात का खुलासा किया है उनकी उषा के साथ सादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। उषा का भारतवंशी और हिंदू होना जेडी वेंस को अमेरिका में काफी वोट दिला सकता है। अगर जेडी वेंस जीतते हैं तो ये अमेरिका के लिए एक इतिहास रचने जैसा होगा और भारत के लिए फायदेमंद होगा। दरअसल अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय और हिंदू वोटर्स हैं, अगर जेडी वेंस जीतते हैं तो वो अमेरिका में भारतीयों की स्थिति को और मजबूत करेंगे जो भारत के लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा। अमेरिका में ऐसा पहली बार होगा कि किसी उपराष्ट्रपति की पत्नी हिंदू है। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। कमला हैरिस जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं वो भारतीय मूल की हैं लेकिन हिंदू नहीं हैं। ऐसे में जेडी वेंस के साथ भारत के रिश्ते काफी आत्मीय होने की संभावना है।

कौन हैं उषा चिलिकुरी?

उषा चिलुकुरी का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा भारत में ही हुई है। ऊईषा के माता-पिता प्रवासी भारतीय हैं। उषा ने अमेरिका में एक सफल करियर बनाया है। उन्होंने अमेरिका में ही उच्च शिक्षा ली है। उन्होंने कानून के क्षेत्र में काम किया है। इसके अलावा उषा कई सामाजिक और मानवतावादी संगठनों के साथ जुड़ी हैं।

ये भी पढें-ईरान ने रची थी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश! अमेरिका को मिला बड़ा सुराग