3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई प्राकृतिक खनिजों की डील, जानिए क्या हैं इसके मायने

USA-Ukraine Natural Minerals Deal: अमेरिका और यूक्रेन के बीच आखिरकार प्राकृतिक खनिजों की डील हो ही गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की काफी समय से यूक्रेनी खनिजों पर नज़र थी। क्या है दोनों देशों के बीच हुई इस डील के मायने? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 01, 2025

Volodymyr Zelenskyy and Donald Trump

Volodymyr Zelenskyy and Donald Trump

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पिछले कुछ महीनों से यूक्रेन (Ukraine) के प्राकृतिक खनिजों पर नज़र है। इसी वजह से वह यूक्रेनी राष्ट्रपति राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) पर खनिजों की डील (Minerals Deal) के लिए दबाव बना रहे हैं। हालांकि ज़ेलेन्स्की के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों के बीच हुई बहस के चलते यह डील नहीं हो सकी, लेकिन बुधवार को दोनों देशों के बीच आखिरकार यूक्रेनी खनिजों की डील हो गई।

◙ अमेरिका के लिए कितने फायदेमंद हैं यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधन

अमेरिका के लिए यूक्रेन के प्राकृतिक खनिज काफी फायदेमंद हैं। यूक्रेन में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक खनिज हैं, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए किया जा सकता है। अमेरिका के कई उद्योगों को यूक्रेन के प्राकृतिक खनिजों से मदद मिल सकती है।

◙ खनिजों से बढ़ सकता है अमेरिकी खजाना, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मदद

यूक्रेनी खनिजों से अमेरिकी खजाना बढ़ सकता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि 2025 की पहली तिमाही में अमेरिकी जीडीपी में 0.3% की गिरावट आई है। ऐसा 3 साल में पहली बार हुआ है। ऐसे में जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था संकट से जूझ रही है, तो खनिजों की इस डील से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है।



यह भी पढ़ें- भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में एक और बम धमाका, 2 बच्चों की मौत और एक घायल

◙ रिडेवलपमेंट एंड रिकंस्ट्रक्शन फंड

दोनों देशों के बीच खनिजों की इस डील के तहत अमेरिका को यूक्रेनी खनिज मिलेंगे। इसके बदले में अमेरिका, यूक्रेन के रिडेवलपमेंट और रिकंस्ट्रक्शन में मदद करेगा। यूक्रेन के रिडेवलपमेंट और रिकंस्ट्रक्शन के लिए एक जॉइंट इन्वेस्टमेंट फंड भी बनाया जाएगा। अमेरिका सीधे तौर पर या सैन्य सहायता के रूप में इस फंड में निवेश करेगा।

◙ रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को मिलता रहेगा अमेरिका का साथ

खनिजों की इस डील के बाद अब रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका का साथ मिलता रहेगा। इससे यूक्रेनी सेना, रूसी सेना के आगे कमज़ोर नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूक्रेन को अमेरिका से खुफिया जानकारी भी मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें- भारत से डरकर पाकिस्तान ने खटखटाया अमेरिका का दरवाज़ा! मदद की लगाई गुहार

◙ रूस पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिजों की इस डील के चलते अब अमेरिका, यूक्रेन की मदद करता रहेगा। इससे रूस पर शांति वार्ता का दबाव बढ़ेगा। गौरतलब है कि हाल ही में रूस की तरफ से यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए सहमति जताई गई थी। खनिजों की इस डील से अब रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) पर विराम लगने की संभावना बढ़ेगी।


यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेगा लॉरेंस बिश्नोई! पाकिस्तान को दी धमकी

Story Loader