25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में एक और बम धमाका, 2 बच्चों की मौत और एक घायल

Another Bomb Blast In Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ गया है। इसी बीच पाकिस्तान में एक और बम धमाके का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 May 2025, 10:59 AM IST

Blast

Blast

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव (India-Pakistan Tension) की स्थिति बनी हुई है और इसमें कमी होने की जगह बढ़ोत्तरी ही हो रही है। पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान में पहले से बदतर चल रहे आंतरिक हालातों में भी सुधार नहीं हुआ है। पाकिस्तान में अक्सर ही बम धमाकों के मामले देखने को मिलते हैं और बुधवार को इसी तरह का एक और मामला सामने आया।

कहाँ हुआ बम धमाका?

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान (South Waziristan) जिले में यह बम धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार यह धमाका आज़म वारसक पुलिस चौकी के पास हुआ। यह बम धमाका एक आईईडी डिवाइस से किया गया।


यह भी पढ़ें- भारत से डरकर पाकिस्तान ने खटखटाया अमेरिका का दरवाज़ा! मदद की लगाई गुहार

2 बच्चों की मौत और एक घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में आज़म वारसक पुलिस चौकी के पास हुए इस बम धमाके में 3 बच्चे घायल हो गए। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 2 बच्चों ने दम तोड़ दिया। तीसरा बच्चे का इलाज चल रहा है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम धमाके के पीछे किसका हाथ था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है और न ही किसी ने इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे पुलिस चौकी के पास से गुज़र रहे थे और उनमें से एक का पैर वहाँ पास में लगे आईईडी बम पर पड़ गया और इस वजह से बम धमाका हो गया। पुलिस के अनुसार यह बम पुलिस को मारने के लिए लगाया गया था, लेकिन इसका शिकार बच्चे बन गए।


यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेगा लॉरेंस बिश्नोई! पाकिस्तान को दी धमकी

#PahalgamAttackमें अब तक