
वेनेज़ुएला में डबल भूकंप (Photo - Washington Post)
वेनेज़ुएला (Venezuela) में 25 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के डबल भूकंपों (Double Earthquakes) की वजह से देश में तबाही मच गई है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार इन भूकंपों के बाद देश में करीब 782 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए। भूकंपों की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ और अभी भी मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह से अब तक 2,295 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी पुष्टि सरकार ने की है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
वेनेज़ुएला में आए बैक-टू-बैक भूकंपों की वजह से करीब 50,000 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। इनमें से कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। अभी भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मलबे को पूरी तरह से हटाया नहीं जा सका है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह से घायल हुए लोगों की संख्या 11,267 हो गई है। इनमें से कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
वेनेज़ुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में से एक है। लेकिन देश में आए डबल भूकंपों की वजह से फ्यूल का संकट देखने को मिल रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन भी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। भारी मशीनरी चलाने के लिए पेट्रोल नहीं मिल रहा, जिससे जनता को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ढूंढने के लिए अपने हाथों से मलबा हटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भूकंपों के एक हफ्ते बाद भी लोग बिना उचित उपकरणों के खुदाई कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सरकारी प्रतिक्रिया धीमी और अपर्याप्त है। कई देशों ने इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला को मदद भेजी है, जिसमें रेस्क्यू टीमें भी शामिल हैं, फिर भी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी धीमे चल रहे हैं। तेल से समृद्ध देश में फ्यूल की कमी, बिजली कटौती और अव्यवस्था ने लोगों में गुस्सा बढ़ा दिया है।
Published on:
02 Jul 2026 03:05 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
