11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ा

MT Jalveer Ship Attacked: ओमान के शिनास पोर्ट के पास MT Jalveer नाम के जहाज पर हमला हुआ, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 11, 2026

MT Jalveer off Oman coast comes under attack

ओमान के पास एक और जहाज पर हमला (Video Screenshot)

Vessel Attacked in Hormuz: ओमान के तट के पास स्थित शिनास (Shinas Port) के नजदीक एक बार फिर कमर्शियल जहाज पर हमले की घटना सामने आई है। इस घटना ने समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, यह हमला उस इलाके में हुआ है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बहुत करीब माना जाता है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल और व्यापार मार्गों में से एक है।

जहाज MT Jalveer पर हमला

बताया जा रहा है कि जिस जहाज पर हमला हुआ है उसका नाम एमटी जलवीर (MT Jalveer) है। इस जहाज पर करीब 20 भारतीय नागरिक सवार थे। हालांकि, अब तक उनकी सुरक्षा और स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भारतीय अधिकारियों की नजर

भारतीय अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर करीबी नजर रखी हुई है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित समुद्री सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि जहाज पर सवार लोगों की स्थिति की सही जानकारी मिल सके।

हाल के दिनों में बढ़ते हमले चिंता का विषय

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गल्फ ऑफ ओमान (Gulf of Oman) और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पहले भी हुआ था हमला

इससे पहले भी एक पलाऊ झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय सेलर सवार थे। दुखद रूप से इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह की लगातार घटनाएं समुद्री सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

भारत के लिए बढ़ी परेशानी

अमेरिकी और ईरानी सैन्य झड़प के कारण एकबार फिर भारत सरकार की टेंशन बढ़ गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने का एकबार फिर तेल व गैस पर असर पड़ सकता है। मिडिल ईस्ट संकट के कारण भारत में महंगाई की मार भी पड़ रही है। होर्मुज होकर लगभग 50 फीसदी LNG गैस भारत आयात होता है। वहीं, लगभग इतना ही कच्चा तेल भारत इस रास्ते इम्पोर्ट करता है। ऐसे में भारत सरकार को आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ घंटे पहले ओमान में भारतीय जहाज पर हमला भी हुआ था।