8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंबोडिया में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिया भाग, जो बाइडन से की मुलाकात

कंबोडिया के नोम पेन्ह में चल रहे 17वें पूर्वी शिखर सम्मेलन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Nov 13, 2022

Vice President Jagdeep Dhankhar participates in 17th East Asia Summit in Cambodia, Meets US President Joe Biden

Vice President Jagdeep Dhankhar participates in 17th East Asia Summit in Cambodia, Meets US President Joe Biden

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार, 13 अक्टूबर को कंबोडिया के नोम पेन्ह में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भाग लिया। धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ 11 नवंबर को कंबोडिया के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। उपराष्ट्रपति ने रविवार को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलने को संबोधित भी किया। जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। इस शिखर सम्मेलन में ASEAN के सदस्य देश शामिल हुए।


विशेष रूप से इस शिखर सम्मेलन में ASEAN सदस्य देशों में ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम और इसके आठ संवाद भागीदार - भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस शामिल हैं।


बता दें, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन रणनीतिक संवाद के लिए इंडो-पैसिफिक का प्रमुख मंच है। यह नेताओं के नेतृत्व वाला एकमात्र ऐसा मंच है जहां सभी प्रमुख इंडो-पैसिफिक साझेदार क्षेत्र के सामने राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं और निकट क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, EAS कैलेंडर का समापन वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में होता है, जो आम तौर पर हर साल की चौथी तिमाही में ASEAN नेताओं की बैठकों के साथ आयोजित किया जाता है। इस शिखर सम्मेलन में अपनी चर्चाओं के अलावा, नेता नीतिगत प्रतिक्रियाओं को तैयार करने और सहयोग के लिए आधार प्रदान करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का संकेत देने के लिए सामयिक मुद्दों पर बयान जारी करते हैं।


उपराष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई है। आपको बता दें पुर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हुए है। बताया जा रहा है कि मेजबान इंडोनेशिया से निमंत्रण मिलने के बावजूद अगले सप्ताह होने वाले G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनका निश्चित नहीं है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशियों ने पूर्वी तुर्किस्तान दिवस पर उइगरों के उत्पीड़न के खिलाफ चीन विरोधी प्रदर्शन का किया आयोजन