
Vietnamese billionaire Woman Truong My Lan
वियतनाम (Vietnam) के इतिहास में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का आखिर फैसला आ ही गया। वियतनाम की अरबपति महिला ट्रूओंग माई लैन को अरबों डॉलर की धोखाधड़ी मामले में मौत की सजा (Vietnamese billionaire gets death sentence)
सुनाई गई है। जो वियतनाम के राजनीतिक और न्यायिक इतिहास का शायद पहला और बड़ा मामला है। रिपोर्ट के मुताबिक ये धोखाधड़ी करीब 27 बिलियन डॉलर की है। कोर्ट ने 2 जजों ने महिला के सारे बचाव तर्कों को खारिज कर दिया और उसे मौत की सजा सुना दी। आरोपी महिला ट्रूओंग माई लैन (Truong My Lan) पर आरोप है कि उन्होंने लगभग एक दशक तक साइगॉन कमर्शियल बैंक (SCB) से नकदी की हेराफेरी की है।
इस कृत्य ने जनता का भरोसा कम किया
दक्षिणी व्यापारिक केंद्र हो ची मिन्ह सिटी में इस मुकदमे के फैसले में कहा गया, "प्रतिवादी के कार्यों ने पार्टी और राज्य के नेतृत्व में लोगों का भरोसा कम कर दिया।"
इस मामले की अंतिम सुनवाई 5 सप्ताह की सुनवाई चली जिसमें आरोपी महिला अरबपति के अलावा 85 दूसरे लोगों को भी रिश्वतखोरी और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगो और सजा मिली।
12.5 अरब डॉलर का किया गबन
आरोप है कि अरबपति महिला लैन (Vietnamese billionaire gets death sentence) ने 12.5 अरब डॉलर का गबन किया इधर अभियोजकों ने कहा कि अब घोटाले की जो रकम आ रही है वो 27 अरब डॉलर हो गई है जो देश की 2023 जीडीपी के 6 प्रतिशत के बराबर है। ऐसे मामले में मौत की सज़ा असामान्य रूप से एक कड़ी सज़ा है।
अपने अपराध बोध में लैन ने बीते हफ्ते एक बयान में कहा था कि उसके मन में कई विचार आ रहे हैं कि उसे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। वो अपनी हताशा में मौत के बारे में सोच रहीं थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है कि वो इतनी मूर्ख थीं कि इस बेहद कठिन कारोबारी माहौल - बैंकिंग क्षेत्र - में शामिल हो गईं, जिसके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी है।"
गिरफ्तारी पर हुए थे विरोध प्रदर्शन
बता दें कि अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ऐसा प्रदर्शन एक-पक्षीय कम्युनिस्ट राज्य में बहुत कम होता है।
ये भी पढ़ें- बैंकॉक का पूरा नाम, पढ़ेंगे तो सिर पकड़ लेंगे
Updated on:
11 Apr 2024 04:29 pm
Published on:
11 Apr 2024 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
