20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक रामास्वामी को है बच्चों का ध्यान रखने वाली नैनी की तलाश, 83 लाख सैलरी देने के लिए तैयार

Vivek Ramaswamy's Job Offer: विवेक रामास्वामी ने हाल ही में एक जॉब ऑफर दिया है। यह जॉब है उनके बच्चों का ध्यान रखने वाली नैनी के लिए। इस जॉब के लिए विवेक जो सैलरी ऑफर कर रहे है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
2 min read
Google source verification
vivek_ramaswamy_with_family.jpg

Vivek Ramaswamy with his family

अमेरिका (United States Of America) में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। उम्मीदवारों में भारतीय मूल के दो नाम हैं, जिनमें एक है विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy)। विवेक रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है और चुनावी डिबेट्स में भी अपनी छाप छोड़ रहे है। चुनावी डिबेट्स में अपने विचारों से तो विवेक चर्चा में रहते है ही, पर हाल ही में विवेक एक दूसरे कारण से भी चर्चा में है। वो कारण है विवेक का जॉब ऑफर।


जॉब का है विवेक के बच्चों से कनेक्शन

विवेक शादीशुदा है। उनकी पत्नी का नाम अपूर्वा रामास्वामी है। विवेक और अपूर्वा के दो बच्चे हैं और दोनों ही लड़के हैं। विवेक ने जॉब का जो ऑफर दिया है उसका कनेक्शन उनके बच्चों से है।

क्या है जॉब?

दरअसल हाल ही में एक रिक्रूटमेंट स्टाफिंग वेबसाइट पर इस जॉब का एड दिया गया है। यह जॉब है एक नैनी की, जो विवेक के बच्चों का ध्यान रख सके। इस जॉब के तहत नैनी को एक हफ्ते में 84-96 घंटे काम करना होगा। उसके बाद उसे एक पूरे हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। इसी तरह यह प्रोसेस चलेगी। नैनी को एक टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। इस टीम में एक शेफ, कुछ दूसरी नैनीज़, एक हाउसकीपर और प्राइवेट सिक्योरिटी होगी। नैनी को बच्चों के प्ले एरिया, खिलौनों और कपड़ों को भी ढंग से व्यवस्थित रखना होगा।

हालांकि इस एड में साफ तौर पर यह नहीं लिखा कि यह जॉब विवेक की तरफ से ऑफर किया जा रहा है, पर जॉब से जुडी डिटेल्स इसी ओर इशारा कर रही हैं कि रामास्वामी परिवार को ही नैनी की तलाश है।


सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

विवेक नैनी की जॉब के लिए जो सैलरी ऑफर कर रहे है, वो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस जॉब के लिए विवेक साल के 100,000 डॉलर्स ऑफर कर रहे है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 83 लाख रुपये हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में कंगाली से जनता बेहाल, पैसों के लिए किडनी बेचने को हुए मजबूर