
Alexei Navalny
रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladmir Putin) के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की शुक्रवार को संदिग्ध मौत हो गई। नवलनी जेल में बंद थे और जेल में ही उनकी मौत हो गई। नवलनी जनवरी 2021 से जेल में बंद थे और उन्हें पहले 11 साल और फिर 19 साल की जेल की सज़ा मिली हुई थी। नवलनी की मौत के बारे में जेल प्रशासन ने बताया कि वह टहल रहे थे और तभी उन्हें अजीब सा महसूस हुआ। इसके बाद वह बेहोश हो गए। ऐसे में मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और एम्बुलेंस टीम को भी और नवलनी को बचाने की पूरी कोशिश की गई पर इसमें सफलता नहीं मिली। हालांकि इस बात पर भरोसा करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि एक दिन पहले तक नवलनी पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। ऐसे में नवलनी की मौत को मर्डर बताया जा रहा है।
रूसी राष्ट्रपति पर लगा मर्डर का आरोप
रूस में एक ट्रेंड लंबे समय से देखा गया है। रूस में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अगर राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उसका बुरा अंत होता है। ऐसा करने वाले कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसे में नवलनी की मौत को भी मर्डर बताया जा रहा है और इसका आरोप पुतिन पर लगाया जा रहा है। दुनिया के कई लीडर्स इसके लिए पुतिन को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।
पुतिन को पसंद नहीं है खिलाफत
नवलनी को 2020 में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, पर वह बच गए थे। इसके अलावा येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की विमान हादसे में मौत, सर्गेई स्क्रिपल (Sergei Skripal) को उसकी बेटी के साथ जहर देकर मारने की कोशिश करना, व्लादिमीर कारा मुर्जा (Vladimir Kara-Murza) को जहर देकर मारने की कोशिश करना, एलेक्ज़ेंडर लितविनेंको (Alexander Litvinenko) की हत्या, विक्टर युशचेंको (Viktor Yushchenko) को जहर देकर मारने की कोशिश करना, अन्ना पोलितकोवस्काया (Anna Politkovskaya) की गोली मारकर हत्या, पावेल ऐंटोव की होटल की खिड़की से गिरने से मौत (संभावित हत्या), राविल मैगनोव (Ravil Maganov) की होटल की खिड़की से गिरने से मौत (संभावित हत्या), डैन रैपोपोर्ट (Dan Rapoport) की हत्या की गोली मारकर हत्या, मिखाइल लेसिन (Mikhail Lesin) की हत्या, बोरिस नेम्तसोव (Boris Nemtsov) की गोली मारकर हत्या, बोरिस बेरेजोव्स्की (Boris Berezovsky) की सुसाइड (संभावित हत्या) करना जैसे मामले देखे गए हैं। इन सभी ने पुतिन की खिलाफत की थी और इनका बुरा अंत हुआ था। इसके अलावा कुछ और भी ऐसे मामले हैं जब पुतिन की खिलाफत करने वालों का बुरा अंजाम हुआ है।
Published on:
17 Feb 2024 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
