
Putin Vs zelensky: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Photo Credit: Putin Zelensky X Handle)
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से भी ज़्यादा समय से चलने के बाद भी अभी खत्म नहीं हुआ है और अभी भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी क्योंकि पुतिन का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था। हालांकि अभी तक पुतिन को अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन के छोटे से हिस्से पर तो कब्ज़ा किया है, पर पूरी तरह नहीं। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। पर इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अपने देश के कई हिस्सों से उनके कब्ज़े को हटा भी चुकी है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे अपने सैनिकों के बारे में एक बड़ी जानकारी दी है।
रूस के करीब 7 लाख सैनिक लड़ रहे यूक्रेन में जंग
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेना के करीब 7 लाख सैनिक यूक्रेन में जंग लड़ रहे हैं।
यूक्रेन को कर देना चाहिए सरेंडर
पुतिन ने इस युद्ध में शांति वार्ता पर भी बात की। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना को तुरंत ही रूस की सेना के सामने सरेंडर कर देना चाहिए। तभी दोनों देशों के बीच शांति वार्ता शुरू होगी। हालांकि यूक्रेन और वेस्ट पुतिन की इस डिमांड से खुश नहीं हैं।
Updated on:
07 Jul 2025 04:58 pm
Published on:
15 Jun 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
