Video: स्वीडन का राष्ट्रीय ध्वज फहराया नाटो मुख्यालय पर
स्वीडन (Sweden) अब नाटो (NATO - North Atlantic Treaty Organization) का 32वां सदस्य देश बन चुका है। स्वीडन के नाटो में शामिल होने से नाटो में अब 30 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमेरिकी देश हो गए हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा नाटो में शामिल छोटे देशों को मिलता है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद से ही स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के प्रयास तेज़ कर दिए थे और 7 मार्च को स्वीडन आधिकारिक रूप से नाटो में शामिल हो गया। सोमवार को नाटो मुख्यालय में पर स्वीडिश राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg) के साथ ही स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन (Ulf Kristersson) भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नाट