
Pakistan Defence Minister Khawaja Asif
Pakistan Defence Minister Khawaja Asif On India: ईरान-इजरायल युद्ध के समय भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज होता दिख रहा है। इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने माहौल और गरमा दिया है। शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की कोशिश की, तो पाकिस्तान उसका जवाब देगा और उन्होंने सीधे तौर पर कोलकाता का नाम लेकर निशाना साधने की बात कही। उनका यह बयान साफ तौर पर एक कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी जानकारी मिल रही है कि भारत कोई “झूठा अभियान” तैयार कर सकता है। उनके मुताबिक, भारत शवों को कहीं रखकर उन्हें आतंकवादी बताने जैसी साजिश हो सकती है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। इससे पहले भी उन्होंने साफ कहा था कि अगर पाकिस्तान पर हमला होता है, तो उसका जवाब तुरंत, योजनाबद्ध और निर्णायक होगा।
असल में आसिफ का यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालिया टिप्पणी के जवाब में आया है। राजनाथ सिंह ने केरल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर पाकिस्तान ने कोई भी दुस्साहस किया, तो भारत की प्रतिक्रिया “अभूतपूर्व और निर्णायक” होगी। उन्होंने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमला का जिक्र करते हुए बताया कि उस घटना के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई की थी। उनके मुताबिक, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया और बेहद कम समय में उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया।
राजनाथ सिंह ने यह भी साफ किया कि भारत का अभियान अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कोई हमला हुआ, तो इस बार जवाब और भी ज्यादा सख्त होगा। उनके शब्दों में, “अगर फिर से ऐसी हरकत हुई, तो जवाब ऐसा होगा जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा।” दोनों देशों के नेताओं के इस तरह के बयान ऐसे समय में सामने आ रहे हैं, जब पहले से ही रिश्तों में तनाव बना हुआ है।
Updated on:
05 Apr 2026 07:15 am
Published on:
05 Apr 2026 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
