22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Solar Eclipse 2024: 7 मिनट के सूर्य ग्रहण को लेकर त्यौहारों जैसी तैयारी, स्कूल-दफ्तरों तक की छुट्टी

8 अप्रैल को पड़ रहे साल के पहले सूर्य ग्रहण (Solar eclipse 2024) का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी देशों पर पड़ रहा है। इसके कई हिस्सों में घना अंधेरा छा जाएगा लेकिन इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर इन देशों में त्यौहार जैसा माहौल छाया हुआ है। स्कूल-दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। लोगों ने अपने बैक पैक कर लिए हैं और उस जगह को निकल पड़े हैं जहां पर इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
Solar Eclipse 2024

Solar Eclipse 2024

Solar eclipse 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ रहा है। दुनिया के कई देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। पश्चिमी देशों में इस सूर्य ग्रहण के चलते घुप अंधेरा जाएगा इसके चलते वहां पर शासन-प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम भी करने पड़े हैं जिससे वहां दिन में होने वालों कार्यों में कोई रुकावट ना आए। दरअसल 8 अप्रैल को अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse in USA) का काफी प्रभाव रहेगा। अमेरिका के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण के चलते बिल्कुल अंधेरा छा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रक्रिया मैक्सिको (Maxico) से शुरू होगी और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों से होते हुए इसे पूरा अंधेरे में डुबो देगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दिन रिंग ऑफ फॉयर (Ring Of Fire) बनने की पूरी संभावना है। जिसे देखने के लिए अमेरिका के कई लोग उन हिस्सों में जा रहे हैं जहां पूरा अंधेरा हो जाएगा। इससे पहले रिंग ऑफ फाय़र अक्टूबर 2023 में बना था।

अपने-अपने धर्मों के मुताबिक हो रहा पूजा-पाठ

सूर्य ग्रहण को (Solar Eclipse 2024) लेकर जिस तरह भारत में खास इतंजाम किए जातेे हैं, ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम पहले से ही पूजा-पाठ करते हैं वैसा ही कुछ इन देशों में दिखाई दे रहा है। सूर्य ग्रहण को लेकर पश्चिमी देशों के लोगों में खासी उत्सुकता दिखाई दे रही है। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) को लेकर इन देशों में त्यौहार जैसा माहौल छाया हुआ है। सूर्य ग्रहण के दिन अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको में घना अंधेरा छाया रहेगा। इसलिए वहां पर स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए हैं। लोगों ने अपने बैक पैक कर लिए हैं और उस जगह को निकल पड़े हैं जहां पर इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

Solar Eclipse 2024 को देखने जंगल-पहाड़ पर भी जाने को तैयार

रिपोर्ट के मुताबिक लोग उन जगहों का रुख कर रहे हैं जहां से वो इस ग्रहण को आंखों पर सुरक्षा वाले चश्मे या दूसरे उपकरणों से सीधे देख सकते हैं फिर वो जगह चाहे जंगल हो या पहाड़। दूसरी तरफ कुछ लोगों में इन जगहों पर ना पहुंच पाने की मायूसी भी है। इन लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के चलते सारी बुकिंग्स हो चुकी हैं इसलिए अब वो लोग बाहर नहीं जा सकते और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) को नहीं देख सकते। क्योंकि अब अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण सीधे 2044 में दिखाई देगा इसलिए वो इसे अभी देखना चाहते थे।

बनेगी रिंग ऑफ फायर

वहीं वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) को सीधे आंखों से ना देखें क्योंकि इससे नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। उस वक्त ज्यादा संसाधन भी काम नहीं कर पाएंगे क्यों तब उन हिस्सों में पूरा अंधेरा छाया रहेगा। ग्रहण के दौरान एक रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) बनेगी। सूर्य ग्रहण के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बच्चों को स्कूल आने के लिए मना कर दिया गया है।

किन देशों में दिखाई देगा Solar eclipse 2024

50 साल बाद लगने जा रहा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों से साथ अमेरिका में दिखाई देगा।

भारत में क्या होगा?

बता दें कि साल का ये पहला सूर्य ग्रहण भारत (Solar Eclipse In India) में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक भी मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण के चलते इस देश में छा जाएगा घना अंधेरा, स्कूल भी बंद, भारत में क्या होगा?