27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Labubu Doll: क्या है लबुबू डॉल? जिसने दुनिया को बनाया दीवाना, यहां जान लें एक-एक बात

लबुबू डॉल्स अपनी अनोखी और डरावनी डिज़ाइन के कारण चर्चा में हैं। इन डॉल्स को के-पॉप स्टार लिजा, रिहाना और डुआ लिपा जैसे बड़े सितारों ने प्रमोट किया है। कीमतें 5000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक जाती हैं। एक आदमकद लबुबू डॉल बीजिंग में 1.20 करोड़ रुपये में बिकी। ये डॉल्स ब्लाइंड बॉक्स में आती हैं, जिससे लोग इन्हें लकी ड्रॉ की तरह खरीदते हैं। कुछ विशेष संस्करणों की कीमतें अधिक होती हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 25 Jul 2025, 7:32 AM IST

क्या है लबूबू डॉल। फोटो- एक्स/नीतू कंवर

नीरू यादव: डरावने और शैतानी लुक वाली लबुबू डॉल्स इन दिनों चर्चा में हैं। के-पॉप बैंड 'ब्लैकपिंक' की सिंगर लिजा, रिहाना और डुआ लिपा जैसे पॉप स्टार्स ने इन्हें अपने बैग्स और वीडियो में फ्लॉन्ट किया था जिससे ये सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

ये डॉल्स 5000 रुपए से एक लाख रुपए तक कीमत की हैं। पिछले दिनों ही बीजिंग में एक आदमकद लबुबू डॉल की नीलामी हुई, जो 1.08 मिलियन युआन (करीब 1.20 करोड़ रुपए) में बिकी। जानते हैं इसके बारे में...

क्या हैं लबुबू डॉल्स?

लबुबू एक काल्पनिक कैरेक्टर पर आधारित डॉल है, जो नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित है। इसके बड़े कान, नुकीले दांत, बड़ी आंखें और डरावनी-सी मुस्कान इसे खास बनाती हैं।

यह फीमेल एल्फ जैसा जीव दिखता है। वर्ष 2015 में हांगकांग के कलाकार कासेंग लुआंग ने बुक सीरीज़ ‘द मॉन्स्टर्स’ के लिए बनाया था। बाद में 2019 में पॉप मार्ट ने इसे टॉय के रूप में लॉन्च किया गया था।

कैसे शामिल हुई फैशन एक्सेसरी में?

ब्लैकपिंक की लिसा ने लबुबू को जोमोमो डॉल से तुलना करते हुए एक वीडियो में दिखाया था, दोनों में बस पूंछ का फर्क है। सेलेब इन्फ्लुएंसर्स के चलते यह डॉल एक फैशन एक्सेसरी और कलेक्टर्स आइटम बन गई है।

अनबॉक्सिंग क्यों बना ट्रेंड ?

लबुबू डॉल्स को ब्लाइंड बॉक्स में बेचा जाता है, जिसमें ग्राहक को पहले से नहीं पता होता कि कौन-सा वेरिएंट मिलेगा। इस रहस्य और रोमांच की वजह से इसकी अनबॉक्सिंग एक ट्रेंड बन गया है।

क्या विवाद भी हैं?

लबुबू की अजीब आकृति के कारण सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे भूतिया या अशुभ बताया तो कुछ ने इसकी तुलना मेसोपोटामियन राक्षस पाजुजू से की। कुछ ने तो अपने लबुबू डॉल्स जला भी दिए थे।