
वाट्सऐप (WhatsApp) पर धड़ाधड़ ग्रुप बनाकर कोई भी एडमिन (Admin) बन सकता है। लेकिन जिम्बाब्बे (Zimbabwe) में अब एडमिन बनने के लिए शुल्क चुकाना होगा। जिम्बाब्वे सरकार (Zimbabwe Government) के नए नियमों के मुताबिक अब सभी वाट्सऐप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को यहां पोस्ट और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ रजिस्टर कराना होगा और ग्रुप चलाने के लिए लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस की कीमत कम से कम 50 डॉलर (करीब 4200 रुपए) है। साथ ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया में ग्रुप एडमिन को पर्सनल जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक नए वाट्सऐप रेगुलेशन का उद्देश्य गलत सूचना के प्रसार को रोकना है। सूचना मंत्री मोनिका मुत्सवांगवा ने कहा, लाइसेंसिंग से झूठी सूचना का सोर्स पता करने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर आलोचकों का तर्क है कि इससे ऑनलाइन संवाद बाधित होगा और निजता के अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।
जिम्बाब्वे की सूचना मंत्री मोनिका मुत्स्वांगवा ने लाइसेंसिंग के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से झूठी सूचनाओं के स्रोत का पता लगाने में आसानी होगी। इस नियम के जरिए विभिन्न संगठनों जैसे चर्च,र्चव्यवसा यों और अन्य ग्रुप्स को भी नियंत्रित किया जा सकेगा, ताकि वे किसी भी प्रकार की अफवाह फैला ने से बचें। सरकार का कहना है कि इस कदम से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और लोगों के निजी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी ।
Updated on:
10 Nov 2024, 3:12 PM IST
Published on:
10 Nov 2024, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.