इस शख्स ने कोर्ट को बताया कि बीते 6 मार्च, 2022 को जॉनसन ने स्कॉटिश द्वीप स्थित अपने घर पर अपनी पत्नी पर हमला किया और उसे धमकी देते हुए कहा कि "कोई मरने वाला है।" जॉनसन के साथ उसकी पत्नी का विवाह टूट चुका है। इसका कारण था कि जॉनसन ने अपनी पत्नी ग्रेस पर तमाम तरह के बंदिशें लगा रखी थी और इसी बंदिशों की वजह से ही जॉनसन ने ग्रेस को जॉब के लिए जाने से रोक दिया था, लेकिन ग्रेस नहीं रूकीं और वो इंटरव्यू देने चली गईं। इसी बात से जॉनसन को काफी गुस्सा आया और उसकी पत्नी इंटरव्यू देकर वापस घर आई तो जॉनसन ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने की कोशिश की।