25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने एक दिन में करवा ली 6 कॉस्मेटिक सर्जरी, दूसरे दिन हुई मौत

ज़रूरत से ज़्यादा कॉस्मेटिक सर्जरी कराना कई बार भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जिसने एक ही दिन में 6 कॉस्मेटिक गेर्गेरी करवा ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Nov 2024, 4:54 PM IST

Surgery

Surgery

कॉस्मेटिक सर्जरी (Cosmetic Surgery) करना आजकल काफी सामान्य बात हो गई है। दुनियाभर में लोग अलग-अलग वजहों से कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हैं, जिससे उनके लुक्स में उनकी इच्छा के अनुसार बदलाव हो सके। चेहरे या शरीर के दूसरे फीचर्स में अपनी इच्छा के अनुसार बदलाव के लिए ही लोग कॉस्मेटिक सर्जरी का ऑप्शन चुनते हैं। वैसे तो कॉस्मेटिक सर्जरी सेफ होती है, लेकिन इसकी भी एक लिमिट होती है। ज़रूरत से ज़्यादा कॉस्मेटिक सर्जरी कराना सही नहीं है और कई बार भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ चीन (China) की एक महिला के साथ हुआ जिसने एक ही दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी करवा ली।

चीन की महिला ने करवाई एक दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी

चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइगांग की रहने वाली लियू नाम की एक महिला ने नैनिंग के एक क्लिनिक में एक ही दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई। हालांकि यह मामला नया नहीं है, बल्कि दिसंबर 2020 का है, लेकिन पिछले कुछ दिन में फिर से चर्चा में आ गया है। लियू ने पहले अपनी आँख की पलक की सर्जरी करवाई। फिर उसने नाक की सर्जरी करवाई। कुछ घंटे के बाद उसने अपनी जांघ पर लिपोसक्शन सर्जरी करवाई। इससे निकले फैट को उसने अपने चेहरे और ब्रेस्ट पर लगाने के लिए भी सर्जरी करवाई। इन सभी सर्जरी के लिए उसे 40,000 युआन (करीब 4.6 लाख रुपये) खर्च करने पड़े, जिसके लिए उसने उधार लिया। महिला ने सभी सर्जरी 24 घंटे में ही करवा ली।

ज़रूरत से ज़्यादा सर्जरी हुई जानलेवा साबित

लियू की साड़ी सर्जरी होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि क्लिनिक में ही उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में उसे इलाज के लिए तुरंत ही पास के दूसरे अस्पताल में भेजा गया। हालांकि वहाँ भी लियू को बचाया नहीं जा सका और दोपहर में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार लगातार सर्जरी करवाने से लियू के कई ऑर्गन फेल हो गए, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Earthquake: इंडोनेशिया में आए बैक-टू-बैक भूकंप, लोगों में मची खलबली

परिवार ने क्लिनिक पर ठोका मुकदमा

लियू की मौत के बाद उसके परिवार ने क्लिनिक पर मुकदमा ठोक दिया है। लियू के परिवार ने मुआवजे के तौर पर क्लिनिक से 1.18 मिलियन युआन (करीब 1.37 करोड़ रुपये) की मांग की गई। क्लिनिक ने मुआवजे के तौर पर 2,00,000 युआन (करीब 23.3 लाख रुपये) देने का प्रस्ताव पेश किया। यह मामला अदालत में गया, तो पहले क्लिनिक को पूरा मुआवजा चुकाने के लिए कहा गया। ऐसे में क्लिनिक ने इस फैसले के खिलाफ अपील की और कहा कि लियू को एक के बाद एक होने वाली सभी सर्जरी से होने वाले जोखिम के बारे में पता होना चाहिए था और क्लिनिक ने लियू के कहने पर ही सभी सर्जरी की थी। अपील के बाद अदालत ने क्लिनिक को 5,90,000 युआन (करीब 68.8 लाख रुपये) का मुआवजा चुकाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- भारत समर्थक मार्को रूबियो बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री, डोनाल्ड ट्रंप की पहली पसंद