Syria: बशर अल असद के रूस भागने के बाद सीरिया के रासायनिक हथियार पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हैं। रासायनिक हथियारों पर निगरानी करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था OPCW के मुताबिक सीरिया में 13 हजार मीट्रिक टन रासायनिक हथियार हैं, जिसे अब खत्म करना चुनौतीपूर्ण है। सीरिया 2013 में इस संस्था का सदस्य बना था और अपने सभी रासायनिक हथियार (Chemical Weapon) नष्ट करने पर सहमत हुआ था, लेकिन वह जांचकर्ताओं की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 वर्ष में गृहयुद्ध के दौरान असद की सेना ने कई बार इसका प्रयोग किया है। इसमें तंत्रिका एजेंट सरीन और क्लोरीन बैरल बम प्रमुख हैं।