23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की आबादी आज होगी 800 करोड़ पार, भारत अगले साल तोड़ सकता है रिकॉर्ड

800 करोड़..यह आँकड़ा किसी कंपनी की वैल्यू का नहीं है। यह आँकड़ा दुनिया की कुल आबादी का है, जो आज पार हो जाएगा।

1 minute read
Google source verification
world_population.jpg

World Population

तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या लंबे समय से ही दुनियाभर में चिंता का विषय रही है। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस (United Nations) द्वारा जारी की गई 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022' (World Population Prospects 2022) की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार 15 नवंबर को पूरी दुनिया की आबादी 8 बिलियन (800 करोड़) पार कर जाएगी। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक यह आँकड़ा बढ़कर 850 करोड़ और 2050 तक यह आँकड़ा 970 करोड़ पहुँच सकता है।


भारत अगले साल तक तोड़ सकता है रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार अगले साल तक भारत (India) दुनिया का सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश बन सकता है। अभी इस लिस्ट में चीन (China) पहले नंबर पर है और भारत दूसरे पर। पर तेज़ी से बढ़ती आबादी की वजह से भारत 2023 तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ सकता है।

जियोग्राफिक आँकड़े

जियोग्राफिक आँकड़ों पर अगर नज़र डाली जाए तो 400 BC से साल 2000 तक सबसे ज़्यादा जनसंख्या वृद्धि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की मिलाकर 132 करोड़ है। इसमें भी भारत की वृद्धि ज़्यादा है। यह आँकड़े चीन और कोरिया में 127 करोड़, बाकी एशिया में 104 करोड़, अफ्रीका में 80 करोड़ , यूरोप में 78.2 करोड़, सेंट्रल और साउथ अमरीका में 51.2 करोड़, नॉर्थ अमरीका में 30.7 करोड़ और ओशिनिया में 3 करोड़ है।


यह भी पढ़ें- अमरीका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 3 की मौत, 2 घायल

आज जन्म होगा 800 करोड़ वें इंसान का जन्म

आज मंगलवार, 15 नवंबर को जन्म लेने वाला पहला बच्चा दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान होगा। इसकी जानकारी यूएन के पॉपुलेशन डिवीज़न प्रोजेक्ट्स ने दी है। हालांकि यूएन प्रमुख ने इसे एक बड़ी उपलब्धि और जश्न मनाने का अवसर बताया है।


यह भी पढ़ें-Japan Earthquake: 6.1 तीव्रता के भूकंप से काँपा जापान, क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?