30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 3 की मौत, 2 घायल

Shooting In Virginia, USA: अमरीका की वर्जिनिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2022, 5:12 PM IST

university_of_virginia_shooting.jpg

University of Virginia Shooting

अमरीका (United States of America) में लगातार देखे जा रहे गन वॉयलेंस में एक और मामला सामने आया है। वर्जिनिया (Virginia) राज्य के शार्लेट्सविल (Charlottesville) शहर में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया में अमरीकी समयानुसार देर रात (भारतीय समयानुसार 14 नवंबर की सुबह) गोलीबारी की घटना देखने को मिली है। यह गोलीबारी यूनिवर्सिटी कैंपस में ही हुई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। इन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।


शूटर की तलाश हुई शुरू

इस मामले के बाद लोकल पुलिस एजेंसियाँ शूटर की तलाश में लग गई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया इमरजेंसी मैनेजमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। इनके अनुसार शूटर के पास हथियार है और वह खतरनाक है। ऐसे में इमरजेंसी मैनेजमेंट ने आस-पास के लोगों से शेल्टर लेने को भी कहा।


यह भी पढ़ें- Japan Earthquake: 6.1 तीव्रता के भूकंप से काँपा जापान, क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?

शूटर की हुई पहचान

यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया इमरजेंसी मैनेजमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शूटर की जानकारी भी दी। इन्होने बताया कि शूटर का नाम क्रिस डार्नेल जोंस है। उसने बर्गंडी जैकेट, जीन्स और रेड जूते पहने हुए थे। साथ ही वह VA टैग TWX3580 वाली ब्लैक एसयूवी चला रहा था।



गन वॉयलेंस में नहीं हो रही है कमी

गन वॉयलेंस अमरीका में एक बड़ी समस्या है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में इस साल अब तक बड़े लेवल पर शूटिंग के 662 मामले घटित हो चुके हैं, जिनमें करीब 671 लोगों की मौत हुई हैं और 2,616 लोग घायल हुए हैं। साल के अंत तक यह आँकड़ा और बढ़ने के आसार है।


यह भी पढ़ें- ईरान के हवाई हमले से देर रात दहला इराक, तेहरान ने की पुष्टि