30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Japan Earthquake: 6.1 तीव्रता के भूकंप से काँपा जापान, क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?

जापान के टोबा शहर में आज 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इसका असर जापान के कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2022, 3:13 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake In Alaska Peninsula

जापान (Japan) के टोबा (Toba) शहर में आज भूकंप का झटका मह्सूस किया गया है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार 14 नवंबर सुबह 7:08 मिनट पर आया। टोबा, सेंट्रल जापान का एक प्रमुख शहर है। इस भूकंप के झटके टोक्यो और कुछ अन्य शहरों में भी महसूस किए गए, पर किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।


भूकंप का केंद्र

ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार टोबा के साउथ साउथ-ईस्ट में 84 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। जापान के मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार इस भूकंप की गहराई करीब 357.4 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- ईरान के हवाई हमले से देर रात दहला इराक, तेहरान ने की पुष्टि

क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?

जापान के मौसम विज्ञानं विभाग ने इस भूकंप के बाद जानकारी देते हुए बताया कि इससे जापान के किसी भी हिस्से में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग इस पर पूरी नज़र बनाए हुए है।


यह भी पढ़ें- G20 Summit 2022: सालों बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति में होने जा रही है पहली बैठक, संबंधों में सुधार का होगा प्रयास