सीमेंट हर तरह के कंस्ट्रक्शन के लिए बेहद ही ज़रूरी होती है। घर बनाना हो या अन्य कोई ईमारत, सड़क बनानी हो या पुल, सभी तरह के निर्माण कार्य के लिए सीमेंट की ज़रूरत पड़ती है। हर देश में सीमेंट का उत्पादन होता है। कहीं ज़्यादा, कहीं कम। जिन देशों में सीमेंट का ज़्यादा उत्पादन होता है वो अपनी ज़रूरत पूरी करने के साथ ही कम उत्पादन वाले देशों को सीमेंट एक्सपोर्ट भी करते हैं। हाल ही में 2023 में दुनियाभर में सीमेंट का सबसे ज़्यादा उत्पादन करने वाले देशों की लिस्ट जारी हुई है।