3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय दिग्गज Veer Mahan ने फिर भरी हुंकार, WWE में आएगी तबाही, दी चेतावनी

WWE में भारतीय दिग्गज पहलवान वीर महान उर्फ रिंकू सिंह (Veer Mahan Rinku singh) ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं और चुनौती देता हूँ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 5 Jun 2022, 1:33 PM IST

rinku-singh-rajput.jpg

फोटो क्रेडिट - WWE

WWE: डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत के दिग्गज पहलवान वीर महान उर्फ रिंकू सिंह (Veer Mahan in WWE) ने एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'उन्होंने (WWE) मेरे रास्ते में किसी को डाल दिया है और मैं उसे चुनौती देता हूं, मैं उसे खत्म कर दूंगा। मैं तैयार हूं, मौसम के अनुसार में 1 हफ्ते में उसके खिलाफ हमला बोल दूंगा। हालांकि यह रेसलर कौन है? जो डब्लू डब्ल्यू ई में वीर महान से दो-दो हाथ करते हुए नजर आएगा, इस बात की घोषणा डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अभी नहीं की है। जैसा कि मालूम है आज डब्ल्यूडब्ल्यूई का बड़ा इवेंट HELL IN A CELL 2022 हो रहा है।

ये भी पढ़ें - Veer Mahan जिसनें WWE में मचा दिया है कोहराम, क्या बनेंगे भारत के तीसरे WWE चैंपियन

HELL IN A CELL 2022 में नही दिया मौका -

गौरतलब है कि WWE ने अपने एक बड़े पेपर ब्यू इवेंट (PPV) हैल इन ए सैल 2022 (HELL IN A CELL 2022) में Veer Mahan का कोई भी मैच प्लान नही किया। रेसलिंग फैंस इस बात से काफी दुखी हैं, वहीं बता दें कि WWE ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का भी मुकाबला इस बड़े इवेंट में नहीं किया है। लेकिन अब भारतीय दिग्गज पहलवान ने ट्विटर पर दहाड़ लगाते हुए चेतावनी दी है कि उनके रास्ते में जो भी आएगा वह तबाह हो जाएगा। अब देखने लायक होगा कि अगले हफ्ते होने वाली मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) में डब्ल्यूडब्ल्यूई वीर महान के सामने किसे रेसलर को चुनौती देने के लिए पेश करवाएगी।

कौन है Veer Mahan -

बता दे कि WWE में भारत के दिग्गज पहलवान वीर महान उर्फ रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के गोपीगंज के रहने वाले हैं। वीर महान ने 4 अप्रैल 2022 को डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा था, लेकिन शुरुआत में छोटे-मोटे मुकाबले मिलने के बाद, अब वह बिग स्टेज पर आ चुके हैं और बड़े-बड़े रेसलरों को चारों खाने चित कर रहे हैं। अभी हाल में ही वह पिता पुत्र की जोड़ी रे और डोमिनिक मिस्टीरियो पर टूट पड़े थे।

यह भी पढ़ें - 4 WWE Superstar जिन्होंने Undertaker को दी है मात