25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर से इस्तीफे की मांग, सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहे हैं मीम

NEET Paper Leak मामले में जारी CJP के प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब गौतम गंभीर से भी रेजिगनेशनल की मांग हो रही है।
2 min read
Google source verification
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

Gautam Gambhir Resignation Demand: शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफे की मांग उठने लगी है। NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह नरेंद्र मोदी सरकार का पहला इस्तीफा भी है।

सोशल मीडिया पर उठी मांग

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के भी इस्तीफे की मांग उठने लगी है। इसको लेकर X पर कई तरह के मीम शेयर हो रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गौतम गंभीर का इस्तीफा आ सकता है तो कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि गौतम गंभीर कब इस्तीफा देंगे।

इस्तीफा देने के बाद प्रधान ने कहा, "चार दशकों से ज़्यादा समय से, मैंने खुद को छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित किया है। मेरा मानना रहा है कि एक मजबूत, सबको साथ लेकर चलने वाला और दूर की सोचने वाला शिक्षा सिस्टम एक मजबूत देश की नींव रखता है। मैं देश के युवाओं की उम्मीदों, भावनाओं और जायज उम्मीदों का बहुत सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को पूरा करना हमारी राजनीतिक और सामाजिक ज़िंदगी में एक नैतिक कमिटमेंट रहा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री का उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश की सेवा करने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।"

गंभीर की कोचिंग में बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्डकप 2024 के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया। पहले ही परीक्षा में वह फेल हो गए और श्रीलंका से टीम इंडिया वनडे सीरीज में हार गई। इसके बाद भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड से अपने घर में टेस्ट सीरीज हारी। पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से चूकी। पहली बार भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।

हालांकि टीम इंडिया ने इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्डकप 2026 का खिताब जीता। लेकिन टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन फिर से निचले स्तर पर आ गया और पहली बार आयरलैंड के खिलाफ कोई मुकाबला गंवाया और फिर सीरीज भी हार गई। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार टी20 सीरीज हार गई और 8 साल के बाद वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

CJP Protest