28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद छोड़ने के बाद पहली बार गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब, VIDEO

Dharmendra Pradhan Latest News: NEET विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान पहली बार ओडिशा पहुंचे, जहां भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Jul 28, 2026

Education Minister Resignation, Dharmendra Pradhan Welcome Video

इस्तीफे के बाद ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का समर्थकों ने जोरदार स्वागत | फोटो सोर्स- ANI

Dharmendra Pradhan Odisha Visit: NEET पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे। पद छोड़ने के बाद यह उनका पहला ओडिशा दौरा है। जैसे ही वे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरे, उनके स्वागत के लिए समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे। मंगलवार को जब धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, तो यहां एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भारी भीड़ जुटी हुई दिखाई दी। एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया और उनके लिए समर्थकों की भारी भीड़ जमा दिखी। उनके स्वागत के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

नीट प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिया था इस्तीफा

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो चुका है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद सोमवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे थे तो वहां भी एनडीए के सांसदों ने मकरद्वार पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें पाग भी पहनाया।

सीएम मोहन माझी ने की थी तारीफ

शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने के बाद भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, धर्मेंद्र प्रधान ने ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) समेत कई बड़े और अहम सुधार किए, जिससे देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव पड़ी। ऊंचे नैतिक मूल्यों को सबसे ऊपर रखते हुए, उनका इस्तीफा देने का फैसला उनके मजबूत सिद्धांतों और जन-सेवा के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य सफल होगा। महाप्रभु श्री जगन्नाथ उनके आगे के सफर पर अपनी कृपा बनाए रखें।

ओडिशा के गौरव हैं धर्मेंद्र प्रधान- मंत्री विभूति जेना

ओडिशा सरकार के मंत्री विभूति जेना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री शायद ओडिशा के लिए गर्व की बात हैं। शिक्षा मंत्री बनने के बाद, उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए। परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में, कई कदम उठाए गए, जैसे कि दोबारा परीक्षा करवाना।