30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: एक्ज़ाम में फेल हुए स्टूडेंट्स तो सवारी ट्रेन पर किया जमकर पथराव, दो स्लीपर कोच क्षतिग्रस्त- चार यात्री घायल

परीक्षा में फेल हुए इंटरमीडियेट के कुछ छात्र आरा स्टेशन पर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी जिसपर छात्रों ने पत्थर फेंके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 6 Jun 2017, 11:49 AM IST

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-मुगलसराय रेल खंड के आरा जंक्शन पर इंटरमीडियेट की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एक ट्रेन पर जमकर पथराव किया। इस घटना में चार यात्री घायल हो गए।

रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की परीक्षा में फेल हुए इंटरमीडियेट के कुछ छात्र आरा स्टेशन पर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस को रोक रखा था। इसी दौरान राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी जिसपर छात्रों ने पत्थर फेंके।

सूत्रों ने बताया कि पथराव में अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन के दो शयनयान डिब्बे मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गए और शीशा टूटने से चार यात्री घायल हो गए।

घायलों में सतनाम सिंह, अभिजीत कुमार, बिन्देश्वरी सिंह और विशाल कुमार शामिल हैं जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर भेज दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ कर स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया।