19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘योगी राज’ की दूसरी कैबिनेट मीटिंग शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्ज माफी सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। लिहाज़ा सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुईं हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Nakul Devarshi

•

Apr 11, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की दूसरी बैठक हो रही है। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। लिहाज़ा सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुईं हैं।

माना जा रहा है कि अन्नपूर्णा भोजनालय, 24 घंटे बिजली, बुंदेलखंड में पानी की समस्या, खनन नीति पर बदलाव और आलू किसानों को राहत जैसी कई योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

इसके अलावा माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में अखिलेश सरकार में किए गए कार्यों की जांच हो सकती है।

READ: 'योगी राज' में किसानों को मिली बड़ी राहत, अब बिचौलियों की होगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्ज माफी सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी थी।

इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

माइनिंग कमेटी की रिपोर्ट होगी पेश, खनन नीति पर बड़ा फैसला संभव, 48 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने की नीति होगी तय, 24 घंटे बिजली देने का एमओयू होगा पेश, बुंदेलखंड में पानी के विशेष पैकेज पर फैसला, पहली बार आलू समर्थन मूल्य हो सकता है तय, आलू खरीद में किसानों को मिल सकती है राहत, यूपी के नए महाधिवक्ता के प्रस्ताव पर फैसला, गोरखपुर मेट्रो का प्रस्ताव, श्रमिकों को सस्ता भोजन।