सूत्रों के अनुसार विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष को यह संदेश प्रेषित किया है कि वह उनके साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद आने को तैयार है, लेकिन यह बातचीत सिर्फ सीमापार आंतकवाद पर होनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात सीमापार आतंकवाद का परिणाम हैं, इसलिए बातचीत इस पर ही केन्द्रित होनी चाहिए। पाकिस्तान को यह भी बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को भारत सरकार पूरी तरह खारिज करती है।