2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#LSD: कभी साथ जीने-मरने की खाईं कसमें… अब एक-दूजे का हाथ थामकर कह गए इस दुनिया अलविदा

प्रेमी युगल ने एक होटल में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युगल के इस तरह से ज़हर खाकर आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 7 Mar 2017, 10:30 AM IST

lsd

पहले प्यार, बेइंतहा मुहोब्बत... और फिर ज़िन्दगी से तंग आकर एक-दूजे का हाथों में हाथ थामकर दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहना। प्यार भरी दास्तां का कई बार इस तरह का दर्दनाक अंत होता है, जो इस तरह के वाकये के पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ जाती है।

कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में। यहां एक प्रेमी युगल ने एक होटल में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ वाराणसी जिले के बड़ागांव क्षेत्र के खरावन गांव निवासी विशाल सिंह (22) जलालपुर स्थित होटल के एक कमरे में अपनी प्रेमिका रागिनी (20) के साथ रुका था।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने जहर खा लिया जिससे उनकी हालत बिगडऩे लगी। इसी दौरान युवती कमरे के बाहर आकर उल्टी करने लगी तो वेटर ने होटल मालिक को जानकारी दी।

READ: प्रेमी ने प्रेमिका से शादी को लेकर किया एग्रीमेंट, बाद में सामने आया बेवफा प्रेमी का खौफनाक चेहरा

आनन-फानन में होटल मालिक कर्मचारियों के साथ उनके कमरे में गया तो दोनों बेहोश पड़े थे। दोनों को जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युगल के इस तरह से ज़हर खाकर आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।