घटना गुरुवार सुबह की है। मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट (12581) के एस 7 कोच में यात्री सत्येंद्र यादव अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। कोहरे के कारण ट्रेन काफी लेट थी। इस दौरान उनके 18 माह का बच्चा भूख से रोने लगा। बच्चे को भूखा रोता देख, उन्होंने यात्रा के दौरान ही रेलमंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्रेन काफी लेट है। मेरे 18 महीने के बेटे को दूध चाहिए। जवाब में रेलमंत्री ने यात्रियों का कांटेक्ट नंबर मांगा और आवश्यक व्यवस्था का आश्वासन दिया।