31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल ऑपरेशन के बाद दाउद, हाफिज, मसूद और लखवी के खिलाफ हो लादेन जैसी कार्रवाई : तोगडिया

विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब वहां छुपे हाफिज सईद, मसूद अजहर, जकीउर रहमान लखवी और दाउद के खिलाफ उसी तर्ज पर कार्रवाई होनी चाहिए जैसी अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Oct 2016, 9:59 PM IST

Pravin Togadia

Pravin Togadia

विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों पर की गई कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद अब वहां छुपे हाफिज सईद, मसूद अजहर, जकीउर रहमान लखवी और दाउद के खिलाफ उसी तर्ज पर कार्रवाई होनी चाहिए जैसी अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ किया था।

तोगडिया ने शनिवार को वडोदरा में पत्रकारों से बाचतीत में कहा, 'आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक एक सही कदम था और इससे मुझे आनंद हुआ है। अब हाफिज सईद मसूद अजहर, जकीउर रहमान लखवी और दाउद इब्राहिम के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए जैसी कि अमेरिका ने पाकिस्तान मे छुपे अल कायदा प्रमुख और 9/11 हमले के मास्टमाइंड लादेन के खिलाफ किया था।'

तोगडिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अपने जहरीले बयानों के लिए कुख्यात हाफिज सईद ने भारत पर उलट सर्जिकल हमले की चेतावनी दी है तथा चीन ने पठानकोठ और मुंबई हमलों के आरोपी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र के जरिये अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास को एक बार फिर वीटो कर दिया है। लखवी भी मुंबई के 26/11 हमले का प्रमुख आरोपी है।