6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीनगर: आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर किया हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर के पांथा चौक में शनिवार को सीआरपीएफ के गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चला रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
terrorists attacked

terrorists attacked

श्रीनगर के पांथा चौक में शनिवार को सीआरपीएफ के गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चला रखा है।

खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने हमला करने के बाद पास के एक स्कूल में घुस गए। सुरक्षा बलों ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया है। घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि आतंकियों ने एके-47 राइफलों से करीब शाम 6 बजे सीआरपीएफ की गश्ती वाहन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले में दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को बादामीबाग के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकियों को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

image