10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उरी हमला: सेना ने कहा- जैश-ए-मोहम्मद के थे सभी आतंकी, पास में मिला पाकिस्तानी उपकरण

जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए आतंकवादियों से पाकिस्तान में निर्मित उपकरण बरामद होने पर भारत ने पाकिस्तान से कड़ी आपत्ति जताई है। महानिदेशक सैन्य अभियान, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान में अपने समकक्ष अधिकारी से बातचीत की।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

kamlesh sharma

Sep 18, 2016

Uri Attack1

Uri Attack1

जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए आतंकवादियों से पाकिस्तान में निर्मित उपकरण बरामद होने पर भारत ने पाकिस्तान से कड़ी आपत्ति जताई है। महानिदेशक सैन्य अभियान, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान में अपने समकक्ष अधिकारी से बातचीत की।

READ: उरी आतंकी हमला: मोदी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जानिए किसने क्या कहा

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हमने चार एके-47 राइफल, चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर्स और कुछ हथियार बरामद किए हैं जिनका इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है।

READ: VIDEO: जम्मू-कश्मीर- आर्मी हेडक्वाटर में घुसे 4 फिदाईन आतंकी ढेर, 17 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि सभी चारों आतंकवादी विदेशी थे और शुरुआती जांच के अनुसार ये सभी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास वैसे हथियारों से हमला किया था जिनसे जल्द आग पकड़ लेती है।

इसी वजह से सेनाके कैंप में आग लग गई। हमले में 17 सैनिकों की मौत हो गई। इनमें से 13-14 की मौत आग लगने की वजह से हुई। डीजीएमओ ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय सेना दुश्मनों की हर साजिश का सामना करने के लिए तैयार है और इस तरह के हमलों का माकूल जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image