14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेंकैया नायडू ने पूछा, क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है?

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस्लामिक विद्वान जाकिर नाइक के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह भारतीय मुसलमानों के मुखिया नहीं हैं और उन्हें अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देना होना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Sep 2016, 6:37 AM IST

Venkaiah Naidu

Venkaiah Naidu

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस्लामिक विद्वान जाकिर नाइक के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह भारतीय मुसलमानों के मुखिया नहीं हैं और उन्हें अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देना होना। जाकिर नाइक ने हाल ही में 'भारतीयों' के नाम एक पत्र लिखा था जिसमें उसने कहा था कि उनके खिलाफ जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसके पीछे कोई गहरा एजेंड़ा है और यह भारतीय मुसलमानों पर हमला है।

इस पत्र के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने कहा कि जाकिर नाइक भारत के सारे मुसलमानों के मुखिया नहीं हैं और उसकी जो आलोचनाएं हो रहीं हैं, उन्हें उनका जवाब देना ही होगा। मुसलमानों को उससे क्या लेना देना। अगर वह कुछ गलत करता है तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

नायडू ने कहा कि तुम धर्म का सहारा ले रहे हो। लोग इस तरह से गलतियां करते हैं, अपराध करते हैं और धर्म,जाति और भाषा का हवाला देते हैं, जिससे कि उन्हें उनकी हरकतों के लिए समर्थन मिल जाए। यह एकदम बेतुकी बात है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी धन लेने के मामले में जाकिर की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को पूर्व अनुमति लेने की श्रेणी में रखा है जिससे कि विदेशी धन सीधे उनके खाते में नहीं जा पाए।