गांव से दो किलोमीटर दूर हाड़ाहुड़ी पुल डोटू नदी के नहर नाली के पास युवक ओंकार वर्मा गाली-गलौच करने लगे। इस पर दोनों आरोपी युवक को बाइक से उतारे और लात, घूसा, बेल्ट और कांसड़ा से मारपीट किए। इससे युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने युवक के शव को नदी किनारे झाड़ी में छुपा दिया और बाइक को नदी के दूसरी तरफ पानी में छिपाने के लिए डाल दिए। दूसरे दिन युवक का पता नहीं चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ के बाद आखिरकार संतोष धुर्वे से कड़ी पूछताछ हुई की, तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हो सका। पुलिस को शव आधे कपड़े में मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।