मोहला मानपुर नक्सल ऑपरेशन एएसपी डीसी पटेल ने बताया कि जिले के 96 बूथ अतिसंवेदनशील के दायरे में आते हैं। वहीं 131 बूथ संवेदनशील के दायरे में है। इन बूथों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के अलावा ड्रोन व जिला पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर में केन्द्रीय सुरक्षा बल की करीब 20 कंपनियां पहुंच गई है। एएसपी वर्मा ने बताया कि विस क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित 24 बूथों को आसपास के सुरक्षित बूथों में शिट किया गया है। जिसमें मानपुर, औंधी, सीतागांव, खड़गांव, मदनवाड़ा और कोहका क्षेत्र के बूथ शामिल हैं।