जनसभा में मोदी ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि इनके खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे है। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी रहेगी। मोदी ने वादा करते हुए कहा कि मेरे लिए आपका एक-एक वोट, ये सिर्फ वोट नहीं है। मेरे लिए यह ईश्वर रूपी जनता जनार्दन का आशीर्वाद है।