22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत

हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य पर नहीं पहुँच सका और गंतव्य से 50 किमी पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2 min read
Google source verification
helicopter crash

इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत

अदीस अबाबा। इथियोपिया के ओरोमिया प्रांत में गुरुवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। इथियोपिया न्यूज एजेंसी (ईएनए) ने इस हादसे की जानकारी दी। समाचार एजेंसी की खबरों के मुताबिक इथियोपिया एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर ने गुरुवार की सुबह डीरे डावा शहर से उड़ान भरी थी और इसे देश के डेब्रे जेट में मुख्य वायुसेना अड्डे पर पहुंचना था। लेकिन हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य पर नहीं पहुँच सका और गंतव्य से 50 किमी पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 17 लोगों में दो बच्चे व दो महिलाएं हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी असचाल अलेमु के हवाले से इथियोपियाई समाचार एजेंसी ने बताया है कि दुर्घटना गुरुवार सुबह ओरोमिया क्षेत्र में हुई थी। असचलु ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर जल्दी इससे जुडी सभी बातों का खुलासा किया जाएगा। उधर एक निजी समाचार सेवा फाना ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेट ने बताया कि 15 सैन्य कर्मियों के साथ तीन नागरिक मारे गए हैं।हालांकि दुर्घटना के कारण के बारे में कोई तत्काल जानकारी है। बता दें कि इससे पहले 2013 में मोगादिशु में एक इथियोपियाई सैन्य कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक दल के चार सदस्य मारे गए थे ।

सरकार ने जताई संवेदना

ओरोमिया क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री अदीसु अरेगा ने मीडिया से बातचीत में इस रिपोर्ट की पुष्टि की और कहा कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा दुर्घटना के कारणों कीजांच की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

आपको बता दें कि इथियोपिया का पूरा नाम इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य है। यह अफ्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है।