scriptआतंकी संगठन बोको हरम सेना से ले रहा बदला, 60 लोगों की हत्या | Boko Haram takes revenge from Army, killing 60 people | Patrika News

आतंकी संगठन बोको हरम सेना से ले रहा बदला, 60 लोगों की हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Feb 02, 2019 09:48:39 am

Submitted by:

Mohit Saxena

बोको हरम और सेना के बीच बीते कई महीनों से जंग छिड़ी हुई है

boko haram

बोको हरम सेना से ले रहा बदला, 60 लोगों की करी हत्या

नियामी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के सुदूरवर्ती रण शहर में बोको हरम के आतंकवादियों ने इस सप्ताह हमले में कम से कम 60 नागरिकों की हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मानवाधिकार संगठन के नाइजीरिया निदेशक ओसाई ओजीगहो के अनुसार इलाके में कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी गई। इस शहर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। बोको हरम और सेना के बीच बीते कई महीनों से जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान सेना ने कार्रवाई करके बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया। इसका बदला लेने के लिए आतंकी संगठन आम नागरिकों को मार रहे हैं।
280 आतंकियों को मार गिराया

इससे पहले नाइजीरिया में तीन जनवरी को आतंकी संगठन पर बड़ी कार्रवाई करके सेना ने 280 आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने बड़ा हवाई हमला करके इतने आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। यह कार्रवाई लगातार चार दिन तक चली और इसमें आतंकियों को काफी नुकसान हुआ था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आतंकी अपना बदला लेने के लिए आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो