13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तंजानियाः सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत, 45 घायल

तंजानिया के म्बेया में शहर में एक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Road accident

तंजानियाः सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत, 45 घायल

दोदोमाः अफ्रीकी देश तंजानिया के म्बेया में रविवार को सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, म्बेया के क्षेत्रीय पुलिस आयुक्त मूसा तेबूा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना रविवार दोपहर को म्बेया शहर के बाहरी क्षेत्र में तीन बसों और एक ट्रक के बीच हुई। तेबू ने कहा कि एक ट्रक की यात्री मिनी बस से टक्कर हो गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक की दो और मिनी बसों से टक्कर हुई और इसके बाद ट्रक नदी में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, यह ट्रक तंजानिया-जांबिया सीमा की ओर जा रहा था।

अस्पताल में भर्ती किए गए सभी घायल
सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में संभावना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस कहना है कि इस हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः रफ्तार के कारण बिगड़ गया कार का बैलेंस, पहले टकराई डिवाइडर से और जा घुसी दीवार में, बाल - बाल बचे बाप - बेटी
तंजानिया में अच्छी नहीं है सड़कें
अफ्रीकी देश तंजानिया में सड़क की हालत अच्छी नहीं रहने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने कारण देश में ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसकी वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। इससे पहले इसी साल मार्च में तंजानिया के डोडोमा में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 12 महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल इस तरह की दुर्घटना में 9000 लोगों की मौत हो जाती है।